फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनखीर चौक से गुरुग्राम रोड पर 10 किमी में हरियाली बढाएगा एफएमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
फेंसिंग और पौधरोपण के लिए अलग-अलग एजेंसियों को नियुक्त किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अनखीर चौक से सैनिक कालोनी होते हुए गुरुग्राम रोड पर सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण होगा। इसके अलावा सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट पर पौधों और हरी झाड़ियों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कार्य भी किया जाएगा। लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य किया जाएगा।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के बागवानी विभाग ने इस लगभग 10 किलोमीटर रास्ते पर हरियाली और फेंसिंग करने के लिए एजेंसी को निविदा जारी कर दी है। इसके साथ ही विभाग की ओर से काम भी अवार्ड कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फेंसिंग और पौधरोपण के लिए अलग-अलग एजेंसियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


अनखीर चौक से होते हुए सैनिक कालोनी, सैनिक कालोनी से गुरुग्राम रोड तक यह कार्य किया जाएगा। इसमें ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर फेंसिंग के लिए 1.44 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर अलाॅट किया गया है। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर पौधरोपण और झाड़ियों को लगाने के लिए 95 लाख रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। इससे फरीदाबाद से गुरुग्राम आते-जाते समय दोनों शहरों के लोगों को हरियाली, फूल-पौधे देखकर सुखद अनुभूति होगी।
-
10 दिनों में शुरू होगा कार्य
बागवानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार 10 दिनों में पौधरोपण और फेंसिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पौधरोपण और फेंसिंग के लिए दो माह का समय लगेगा। एजेंसी के पास ही एक वर्ष तक पौधों और फेंसिंग के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

-
50 से अधिक प्रजातियों के लगेंगे पौधे और झाड़ियां
एफएमडीए के बागवानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट पर चौड़ाई के अनुसार पौधे लगाए जाएंगे। बोगनवेलिया, कनेर जैसी 50 से अधिक प्रजातियों के पौधे और झाड़ियों को लगाया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें