फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एफएमडीए ने भरा सड़क का गड्ढा, जलभराव की समस्या बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने से करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-81 में वीआईपी फ्लोर, पार्क-81 समेत आसपास की सोसाइटियों को जाने वाले मुख्य रास्ते पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढे को एफएमडीए ने भर दिया है। हालांकि, रास्ते पर जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बारिश का पानी निकालने के लिए कोई उचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश होते ही मुख्य रास्ते पर पानी जमा हो जाता है और लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

वीआईपी फ्लोर सेक्टर-81 आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान सोहनलाल फौगाट ने बताया कि वर्ष 2024 में ही उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग को शिकायत दी थी। समस्या का समाधान नहीं होने पर 16 अगस्त 2024 को रिमाइंडर भी भेजा गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि करीब दो वर्ष बीतने के बावजूद अब तक ड्रेनेज का निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहनलाल फौगाट ने बताया कि ड्रेनेज नहीं होने के कारण बरसात के दौरान मुख्य रास्ते पर पानी जमा रहता है। गड्ढा भरने से तत्काल समस्या का एक हिस्सा दूर हुआ है, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की मूल समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित बिल्डर से जल्द से जल्द स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि वीआईपी फ्लोर, पार्क-81 सहित आसपास की सोसाइटियों के लोगों को बारिश के मौसम में परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें