फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार रुपये बुकिंग राशि से चार फरवरी तक कर सकते हैं पंजिकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अपना घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की यह प्रक्रिया जिला फरीदाबाद सहित गुरुग्राम, रेवाड़ी, पानीपत एवं रोहतक शहरों में लागू की गई है।
पात्र आवेदकों के लिए फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि चार फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। एडीसी ने बताया कि जिन आवेदकों ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट के लिए पंजीकरण कराया था और जो भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में पात्र पाए गए हैं, वे इस बुकिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। फ्लैट बुकिंग के लिए इस लिंक https://consumer.housingpms.org.in/#/login पर लॉगइन करके दस हजार रुपये मात्र की राशि भरकर अपने फ्लैट की बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि पात्र आवेदकों एवं उपलब्ध फ्लैटों की सूची हाउसिंग फॉर ऑल विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट https://hfa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2585852 पर संपर्क किया जा सकता है। एडीसी ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार बुकिंग प्रक्रिया में भाग लें और मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ उठाएं।
-
सचिन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें