फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में फ्लैग डे मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में फ्लैग डे के मौके पर पोस्टर मेकिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमा अरोड़ा एवं एसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती मोनिका, कल्याण निरीक्षक सतबीर सिंह, इंस्पेक्टर काबूल सिंह एवं सब इंस्पेक्टर महेश कुमार, आईटी सेल कमल ने भी इस प्रतियोगिता में शिरकत की। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका के विषय में बताया। एसीपी मोनिका ने छात्रों को अमर शहीद जवानों की कुर्बानियां तथा देश के लिए दी गई उनकी सेवाओं के बारे में अवगत करा उन्हें राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती हेमा अरोड़ा ने फ्लैग डे का वास्तविक अर्थ बच्चों को समझाया और इन्हीं शब्दों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें