फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संपत्ति कर न चुकाने पर पांच इकाइयों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
17 लाख रुपये का कर था बकाया, पहले दिए गए थे नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के संपत्ति कर विभाग की टीम ने मंगलवार को पांच बड़े बकायेदारों की इकाइयों को सील कर दिया। इनमें से दो बकायेदारों के निवास और तीन व्यावसायिक संस्थानों से 17 लाख रुपये की वसूली करनी थी। इससे पूर्व संपत्ति कर विभाग की ओर से इन संस्थानों को नोटिस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एनआईटी क्षेत्र हितेंद्र कुमार ने बताया कि निगम लंबे समय से संपत्ति कर न चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर रहा है। नोटिस के बावजूद बड़ी संख्या में लोग संपत्ति कर नहीं चुका रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एनआईटी जोन-2 के सेक्टर-21 सी क्षेत्र में संपत्ति कर विभाग की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान क्षेत्रीय कर अधिकारी सुमन रत्रा के नेतृत्व में टीम ने पांच संस्थानों को नोटिस दिया था। नोटिस के बावजूद इन संस्थानों ने कर नहीं चुकाया। इन पांचों बकायेदारों पर करीब 17 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था। मंगलवार को टीम ने दल-बल के साथ पांचों संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि संपत्ति कर न चुकाने वाले बकायेदारों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें