फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी अस्पताल के कर्मचारी से पांच हजार लूटे

Tue, 11 Jul 2023 10:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव बडौली पुल के पास बीके अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान पीड़ित ड्यूटी समाप्त कर अस्पताल से घर जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तिगांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीके अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। सात जुलाई को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अस्पताल से घर जा रहा था। बडौली पुल के पास बाइक के सामने तीन चार युवक आ गए। बाइक रोकते ही आरोपियों ने मारपीट शुरू कर और उसकी जेब से पांच हजार रुपये लूट कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें