-14 स्थानों पर साइन बोर्ड लगाकर किया जाएगा अस्पताल का प्रचार व प्रसार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी मेडिकल महाविद्यालय और अस्पताल में पांच थिएटर बनाए जाएंगे। इसी अस्पताल में ओपीडी को मॉडर्न लुक दिया जाएगा।
निदेशक डॉ. गौतम गोले ने बताया कि वर्तमान में कॉलेज प्रबंधन 122 नर्सिंग अधिकारी, 87 अस्पताल सहायक, 140 स्वीपर और 67 तकनीकी स्टाफ है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश से कॉलेज परिसर में अलग से मरीजों की ओपीडी के लिए रिसेप्शन एरिया विकसित किया जा रहा है। जिसका काम पीडब्ल्यूडी करेगा। साथ ही बीके नागरिक अस्पताल और पलवल के जिला अस्पताल समेत शहर की 14 लोकेशनों पर अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के साइन बोर्ड लगेंगे ताकि प्रचार प्रसार किया जा सके। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे छात्र-छात्राओं को बीके अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों तक लाने ले जाने के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। जिसके लिए उनको अनुमति मिल गई है। मेडिकल कॉलेज में पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे। इंटरनेट सेवा भी मुहैया कराई जाएगी। कॉलेज कैम्पस व संपत्ति की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं कॉलेज कैम्पस में रोशनी की व्यवस्था के लिए 35 सोलर लैम्प लगाए जा चुके हैं और 35 और पीडब्ल्यूडी लगवाएगा। निदेशक ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के लिए सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है।