फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: बैंक के ऑनलाइन एप के जरिए पांच लोगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाकर 50.94 लाख रुपये की ठगी की, एफआईआर दर्ज

Wed, 01 Oct 2025 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

आरोप है कि सभी ने सेक्टर-88 की सोसाइटी के एक फ्लैट का पता दिया और फरीदाबाद की नामी कंपनी मैसर्स एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड के कर्मचारी के तौर पर फर्जी आईडी भी केवाईसी में लगाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में एक बैंक के ऑनलाइन एप के जरिये पांच लोगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाकर 50.94 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि सभी ने सेक्टर-88 की सोसाइटी के एक फ्लैट का पता दिया और फरीदाबाद की नामी कंपनी मैसर्स एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड के कर्मचारी के तौर पर फर्जी आईडी भी केवाईसी में लगाई। ठगी के रुपयों से आरोपियों ने जूलरी खरीदी और वाहनों में ईंधन भरवाया। आरोपियों ने पेमेंट नहीं की तो बैंक की ओर से जांच में फर्जीवाड़े का पता चला। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनके नाम मंजीत सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप शर्मा, सौरव गुप्ता और रविंद्र कुमार बताए गए हैं। पुलिस टीम अब मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें