फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो दिन में डेंगू के पांच नए मामलों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बारिश के बाद डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। जगह जगह जलभराव से स्थिति और भी गंभीर होती जा है, क्योंकि जलभराव के बाद दो से तीन दिनों में सड़कों के किनारे पानी जमा रहता है ऐसे में डेंगू का लार्वा इस पानी में आसानी से पनप सकता है। वहीं, पिछले दो दिन में डेंगू के पांच नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इन पांच नए मामलों के साथ ही जिले में डेंगू के अब कुल 51 मामले हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हमने नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग अभियान चलाया है। संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को हमारी टीम की ओर से जागरूक भी किया जा रहा है। अगर बुखार, डेंगू या मलेरिया होता है तो जांच के बाद ही उसकी पुष्टि होती है। इसके लिए अस्पताल में निशुल्क जांच की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें