फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिम संचालक की हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीट-पीटकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने जिम और होटल संचालक की हत्या के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 15 सितंबर को उसने अपने मामा व अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसों के लेनदेन में वारदात को अंजाम दिया था। मृतक के भतीजे शिवम की शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि मृतक राजू शर्मा परिवार के साथ सेक्टर-15 ए स्थित गांव अजरौंदा में रहते थे। वह ओयो होटल चलाने के साथ जिम भी चलाते थे। उन्होंने गांव के ही भारत उर्फ कल्लू को करीब सात लाख रुपये उधार दिए थे। उन पैसों को मांगने पर कल्लू ने अपने भाई, भांजे आदि के साथ मिलकर राजू शर्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने पहले भारत उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। अब कल्लू के भांजे आकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें