फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व परिवार पर हमला करने के मामले में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
4 नवंबर को दिया था वारदात को अंजाम, थाना छांयसा पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। थाना छांयसा की टीम ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने व मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि 4 नवंबर को जब कमरे में अकेली थी तभी एक व्यक्ति उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो उसका पति व देवर कमरे में आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ कर उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया। अगले दिन जब उसका पति और देवर शिकायत करने के लिए थाने जा रहे थे तो रास्ते में 5-6 लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना छांयसा में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि थाना छांयसा की टीम ने कार्रवाई करते हुए वेदप्रकाश उर्फ वेदन (29), अशोक कुमार (41), कुमरपाल (20), नितिन सिंह (26) व रामकिशोर (40) निवासी गांव मोहना फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और पीड़ित पक्ष की पहले से ही आपसी कहासुनी चल रही थी। 4 नवंबर को आरोपी वेदप्रकाश ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और जब अगले दिन पीड़िता के परिवार वाले पुलिस को शिकायत देने के लिए जा रहे थे तो आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें