फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगी के दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने टेलीग्राम टास्क और एपीके फाइल के जरिए ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 3.22 लाख रुपये और दूसरे मामले में एपीके फाइल भेजकर 84,300 रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों में बैंक खाताधारक भी शामिल हैं।

पहले मामले में एनआईटी निवासी व्यक्ति से टेलीग्राम पर टास्क पूरा कराने और अधिक मुनाफे का लालच देकर 16 व 17 नवंबर 2025 को 3.22 लाख रुपये की ठगी की गई थी। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के आधार पर पंजाब के फिरोजपुर निवासी तरसेम और फाजिल्का निवासी राकेश को 26 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि तरसेम ने अपना बैंक खाता राकेश को दिया था, जिसने इसे साइबर ठगों को उपलब्ध करा दिया। ठगी की रकम में से सात हजार रुपये इसी खाते में ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में एनआईटी निवासी व्यक्ति के 16/17 अगस्त को मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी गई। फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से 84,300 रुपये निकल गए। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी ने जांच शुरू की और अमृतसर निवासी विनेश, अल्लाबक्स और विजय को 26 जुलाई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि विनेश और अल्लाबक्स एक फर्म के संयुक्त खाताधारक हैं, जबकि फर्म का बैंक खाता विजय ने खुलवाया था। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 36 हजार रुपये इसी खाते में आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी पांच आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें