फरीदाबाद। वाहन चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में एसजीएम नगर निवासी अलीम अहमद की स्कूटी 27 जून को बड़खल झील पार्किंग से चोरी हो गई, जिस पर 7 जुलाई को बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में सूर्या कॉलोनी निवासी सुशांत दास की बाइक 6 जुलाई को साक्षात्कार के दौरान चोरी हो गई, जिसकी प्राथमिकी 7 जुलाई को दर्ज हुई। वहीं अपराध शाखा ऊंचा गांव ने पल्ला थाना के वर्ष 2025 के बाइक चोरी मामले में बदरपुर निवासी विनीत को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी ने बाइक 6 हजार रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद