फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फैक्टरी में आग लगने से झुलसे दमकलकर्मी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल ड्रमों के धमाके में तीसरी मौत, पलवल के रामपुरखोर गांव का रहने वाला था मृतक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर सेक्टर-24 इलाके की फैक्टरी में आग लगने और केमिकल भरे ड्रम फटने के हादसे में तीसरी मौत हो गई। मृतक 48 साल के भविचंद पलवल के रामपुरखोर गांव के रहने वाले थे और दमकल विभाग फरीदाबाद में फायर मैन के पद पर कार्यरत थे।
कौशल विकास के तहत ये दमकल विभाग में कार्यरत थे और इनकी बेटियां हैं। सोमवार को हादसे में झुलसने के बाद से इनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे इलाके के दौरान मौत हुई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी हादसे में घायल हुए दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इनमें कालकाजी लुब्रिकेंट कंपनी के मालिक का बेटा सेक्टर-23 निवासी अभिषेक मोगा और यहां का कर्मचारी संजय कॉलोनी निवासी प्रदीप शामिल रहा। इन दोनों का दिल्ली के सफ्दरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


सेक्टर-24 मुजेसर इलाके में सोमवार शाम को आग लगने के बाद केमिकल ड्रम फटने से धमाके का ये हादसा हुआ था। इसमें 37 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को दिल्ली व फरीदाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। लगभग 10 घायलों का इलाज अभी चल रहा है और 3 की मौत हो चुकी है। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान आग भड़क गई और ड्रम फटने से हुए धमाके के चलते वहां मौजूद दमकलकर्मी, पुलिसकर्मी व आसपास के अन्य लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन

मामले में मुजेसर थाना पुलिस ने शिव स्टील व कालका जी लुब्रिकेंट कंपनी के मालिक व मैनेजर के खिलाफ बीएनएस की धारा धारा 115(2), 118(1), 124(1) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की थी। अब तीन मौतों के बाद केस में गैर इरादतन हत्या की धारा भी पुलिस ने जोड़ दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें