फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फायर कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। फायर ब्रिगेड कर्मियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। हरियाणा फायर कर्मचारी यूनियन की ओर से पहले सिर्फ दो दिनों के लिए हड़ताल की गई थी, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी है।

बुधवार को एनआईटी के पूर्व विधायक नीरज शर्मा भी कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को भी सम्मान नहीं मिल रहा। इस दौरान लोगों में भारी रोष देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देना शामिल है। इसके अलावा जिले के सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं ताकि भविष्य में उनके साथ इस तरह की कोई घटना घटित ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें