पलवल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव रूपडाका में जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक में करीब 1000 ग्रामीणों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा कि नशे से दूर रहकर युवा पढ़ाई और खेलों में प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नशाग्रस्त युवाओं का इलाज कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। निरीक्षक ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई नशा करता है या बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद