फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति कार शोरूम में लगी भीषण आग, चालीस से ज्यादा कार जलीं

विज्ञापन
फरीदाबाद प्याली चौक स्थित मारूति शोरूम में आग लगने पर जली कारें । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना सारन के साथ प्याली चौक पर मारुति के शोरूम फेयर डील में बृहस्पतिवार आधी रात बाद अचानक आग लग गई। इससे भूतल के अलावा पहली व दूसरी मंजिल पर खड़ी 40 से अधिक कारें जल गई हैं। इनमें सर्विस के लिए आईं गाड़ियां ज्यादा थीं। फायर ब्रिगेड की दो दर्जन से अधिक गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्र्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्याली चौक पर चार मंजिला फेयर डील शोरूम में मारुति कारों की बिक्री के साथ ही सर्विस व रिपेयर भी होती है। शोरूम दिल्ली निवासी सुनील अग्रवाल का है। पुलिस के अनुसार रात करीब 12.30 बजे सुरक्षाकर्मी ने शोरूम की पहली मंजिल से धुआं उठता हुआ देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। ऐसे में दमकल विभाग की सभी गाड़ियों के मौके पर बुलाने के साथ ही एयरफोर्स व व्हर्लपूल कंपनी के साथ ही पलवल व गुरुग्राम से भी दमकल वाहनों बुलाया गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। ऐेसे में उन्हें संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह करीब 5 बजे तक दमकल की करीब दो दर्जन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रही। गुरुग्राम से आई गाड़ियों ने केमिकल डालकर आग को बुझाया। शोरूम प्रबंधकों के अनुसार जलीं कारों में सर्विस के लिए आईं गाड़ियां ज्यादा थंी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें