फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस में दी कारों के बारे में नहीं है किसी को जानकारी

विज्ञापन
फरीदाबाद प्याली चौक स्थित मारूति शोरूम में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्याली चौक स्थित कार शोरूम फेयरडील में बृहस्पतिवार की रात लगी आग के बाद दिनभर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। खासकर जिन लोगों ने अपनी कारें सर्विस के लिए दे रखी थीं। बाहर परेशान खड़े लोगों को अपने वाहनों की चिंता सता रही थी। उन्हें वहां बताने वाला भी कोई नहीं था कि उनकी कारों का क्या हुआ और अब उन्हें उनकी गाड़ी कैसे मिलेगी। खास ये है कि शोरूम संचालक के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं था, इस बारे में कभी भी किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

शोरूम में आग की खबर सुबह ही पूरे शहर में फैल गई थी। रात को उठती आग की लपटों का वीडियो सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग यहां इकट्ठे होने लगे। इनमें बहुत से लोग वे थे, जिन्होंने अपनी गाड़ियां सर्विस या फिर किसी अन्य कारण से ठीक होने के लिए दी थी। उन्हें पता भी नहीं था कि उनकी गाड़ियां सुरक्षित हैं या फिर आग में जल गई हैं। शोरूम प्रबंधन के कुछ कर्मचारी वहां मौजूद थे, मगर वे किसी को भी कुछ जवाब देने या बताने की स्थिति में नहीं थे।
वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि शोरूम में आग लगने के दौरान जली अधिकांश गाड़ियां ग्राहकों की थी, जोकि ठीक होने के लिए आई थीं। इंश्योरेंस वाले आए हुए हैं और वे उनका आकलन कर रहे हैं। इससे ज्यादा उन्हें कुछ नहीं पता कि ग्राहकों को गाड़ियां कैसे मिलेंगी और कौन देगा। कर्मचारियों के अनुसार, बहुत सी गाड़ियां तो दिल्ली व नोएडा के शोरूम से भी यहां आई हुई थीं। उनके मालिकों को तो इस बारे में पता भी नहीं होगा।
विज्ञापन

बिना सब डिविजन और सीएलयू कैसे बन गया शोरूम
प्याली चौक पर हितकारी फैक्टरी की जमीन पर बिना सब डिविजन और सीएलयू के कैसे शोरूम और बैंक्वेट हाल बन गए, नगर निगम को इस बारे में कुछ पता नहीं है। इतना ही नहीं शोरूम संचालक के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं था। अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी राजेंद्र दहिया ने शोरूम प्रबंधन को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की बात से इनकार किया है। इसी शोरूम के साथ और उसके पीछे भी अवैध रूप से दो भवनों का निर्माण हो रहा है, मगर नगर निगम को उनके बारे में भी कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें