फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेला परिसर की झोपड़ियों में लगी आग

Wed, 31 Jul 2024 07:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में मंगलवार देर रात हट्स (झोपड़ी) में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाें ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
सूरजकुंड में मंगलवार देर रात कुछ असामाजिक तत्व बीड़ी-सिगरेट पीने के लिए बैठे हुए थे। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने सिगरेट आदि पीने के बाद वहीं फेंक दी। इससे घास फूस के बने हट्स में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की वजह से 10 झोपड़ियां जल गईं। इस दौरान कोई जानमाल का नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही करीब तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह कुछ असामाजिक तत्व जैसे बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोग बैठे हुए थे।
- सुनील कुमार, प्रभारी, सूरजकुंड थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें