फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिस्कवरी सोसाइटी की पांचवी मंजिल के फ्लैट में लगी आग, लोग सुरक्षित

Tue, 23 May 2023 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी में शॉट सर्किट की वजह से लगी आग, डेढ़ घंटे में सामान जलकर राख
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 80 स्थित बीपीटीपी डिस्कवरी सोसाइटी पार्क की पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में शॉट सर्किट होने से आग लग गई। सोसाइटी के फायर सिस्टम का इस्तेमाल कर करीब डेढ़ के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


सोसाइटी पार्क निवासी शिवानी ने बताया कि वह बच्चों के साथ फ्लैट में रात में सो रही थी। रात में लाइट कम वोल्टेज होने के कारण एसी व पंखे बार-बार बंद हो रहे थे। रात को करीब एक बजे लाइट आने के बाद अचानक एसी के स्वीच में आग लग गई। पति योगेश ने जाकर तुरंत एमसीबी गिरा दी ताकि आग न बढ़े। सोसाइटी के अन्य लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड के दी गई। अग्निशमन अधिकारी सत्यमान ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा सोसाइटी में लगे फायर सिस्टम की मदद से ही आग पर काबू पाया गया। शिवानी ने बताया कि समय रहते ही एमसीबी स्विच नहीं गिराते तो आग रसोई तक पहुंच जाती, जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। अग्निशमन अधिकारी सत्यमान ने बताया कि फायर सिस्टम की पूरी जांच करने के बाद ही किसी सोसायटी व संस्थान को एनओसी दी जाती है। बीपीटीपी डिस्कवर सोसाइटी को एनओसी दी हुई है। उनके सभी फायर सिस्टम अच्छे से कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


-
लोगों से बातचीत-
कर्मचारियों द्वारा फायर उपकरणों का इस्तेमाल किया गया होता तो आग पर पहले ही काबू पा लिया गया होता। आग से अन्य लोगों को परेशानी हुई। - शिवानी, पीड़ित

आग लगने की वजह से घर के सामान के साथ-साथ दीवार का प्लास्टर भी टूट गया। समय पर जानकारी मिलने पर आग को काबू पा लिया गया। - योगेश, पीड़ित


आग लगने के बाद परिवार सुरक्षित बाहर आ गया, उनको किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी। - प्रियंका, पड़ोसी


आग निवासी के एयर कंडीशनर के कारण लगी, जिससे आग कमरे में फैल गई। दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया।
-रोहित मोहन, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बीपीटीपी ग्रुप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें