फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरपंच चौक के पास कबाड़ के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सरपंच चौक के पास कबाड़ के गोदाम में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की करीब 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


वहां मौजूद शीला देवी ने बताया कि पड़ोसी सलीम रोज अपने कबाड़ में आग लगाता था। आज आग लगाने के बाद आग इतनी भड़क उठी कि आग फैलती हुई इनके गोदान तक पहुंच गई और इनका सामान भी जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में पॉलिथीन थीं। पड़ोसी रोज अपने स्क्रैप में आग लगाता था। जब भी रोका जाता था, तो वह यही कहता था कि मैं अपने स्क्रैप में आग लगा रहा हूं। मैं कुछ भी करूं। लेकिन आग फैलने हुए शीला देवी के गोदान तक पहुंच गई और लगभग डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है जब आग लगी उस समय गोदाम में कुछ कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्हें आग का पता चल गया और वे समय रहते वहां से निकल गए। जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें