फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीपीटीपी प्राइड पार्कलैंड सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर सिस्टम ठप, घर का सामान जला, बद्रीनाथ यात्रा पर निकला था परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 77 स्थित बीपीटीपी प्राइड पार्कलैंड सोसाइटी के पीए ब्लॉक में मंगलवार सुबह घर में आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर मकान नंबर 193 में लगी। स्थानीय निवासियों ने दमकल विभाग को फोन किया और लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सोसाइटी निवासी दुष्यंत शर्मा ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 7 बजे घर के अंदर से तेज धुआं निकलते देखा। आग की लपटें घर के बाहर तक दिख रही थीं और धुआं पूरे इलाके में फैल गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से पुलिस प्रशासन, दमकल विभाग व रखरखाव टीम को इसकी सूचना दी। आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के करीब 15 मिनट बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के समय पर घर में एक बुजुर्ग महिला मौजूद थीं, लेकिन समय रहते घर से बाहर निकलने से उसकी जान बच गई। इसके अलावा घर में रह रहा परिवार बद्रीनाथ यात्रा करने के लिए सुबह करीब 6 बजे निकल चुका था।
विज्ञापन


सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि बिल्डर की ओर से प्रति माह मोटी रखरखाव शुल्क वसूली जाती है। आग लगने के बाद आग को बुझाने के लिए जब बिल्डर की ओर से सोसाइटी में लगाई गई अग्नि प्रणाली का उपयोग करना चाहा, तो वह फेल हो गई। रखरखाव शुल्क देने के बाद भी हमें बिल्डर की ओर से सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में आने के लिए रोड बहुत ज्यादा खराब है। इसके कारण दमकल विभाग की गाड़ियों को सोसाइटी आने में काफी परेशानी हुई।

बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के पास नहीं है गाड़ी

अधिकारियों के अनुसार विभाग के पास अभी दमकल की 28 गाड़ियां मौजूद हैं। इन दमकल की गाड़ियों में से कोई भी गाड़ी बहुमंजिला इमारत में आग बुझाने का कार्य करने में समर्थ नहीं हैं, क्योंकि इन गाड़ियों पर सिर्फ 15 मीटर से कम ऊंचाई की सीढ़ियां हैं, जिनसे सिर्फ तीन से चार मंजिल की इमारतों में लगी आग को बुझाया जा सकता है। वहीं, विभाग को बहुमंजिला बिल्डिंग में आग बुझाने के लिए 55 से 70 मीटर के सीढ़ियों वाली दमकल की गाड़ी की आवश्यकता है।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना सुबह 7:20 पर मिली थी। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया था। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें