फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बांध रोड पर कूड़े में लगी आग, फल-सब्जियों के कैरेट जले

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाड़ी खराब होने पर सामान उतारकर मरम्मत कराने गया था चालक, लौटने तक लगी आग
विज्ञापन


फरीदाबाद। आगरा चौक से तिलपत जाने वाले बांध रोड पर बुधवार को कूड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में रखे फल और सब्जियों के कैरेट भी जल गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मचारियों ने बताया कि फल-सब्जियां ले जाने वाली एक गाड़ी रास्ते में खराब हो गई थी। चालक सामान उतारकर गाड़ी ठीक कराने चला गया। इसी दौरान पास में पड़े कूड़े में आग लग गई, जिसकी लपटों ने कैरेट को भी अपनी चपेट में ले लिया। चालक जब वापस लौटा तो उसका सामान जल चुका था। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी विनय ने बताया कि आग कूड़े में लगी थी और एक घंटे के भीतर उस पर काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें