फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एसजीएम नगर में मंगलवार रात करीब सात बजे बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेज लपटें और धुएं का गुबार उठने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद आसपास के घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में अचानक ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास घर और दुकानें होने के कारण लोग घबरा गए। बिजली बंद होने से रातभर परेशानी हुई।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता देवेंद्र अत्री ने बताया कि ट्रांसफार्मर में रात करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। विभाग को करीब 7:30 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद बुधवार सुबह 10 बजे के बीच विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काम शुरू किया। टीम ने जले तारों और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें