फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूटकेस की दुकान में लगी आग, 12 लाख का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में चल रहा था पेंटिंग का काम, शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एनआईटी एक स्थित मार्केट में एक सूटकेस की दुकान में रविवार सुबह आग लग गई। दुकान के अंदर रखा लगभग 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकान के मालिक बाबा ने बताया कि रविवार की सुबह उनका बेटा दुकान में पेंटिंग का काम कर रहा था। वह पेंट का सामान लेने बाहर गया। तभी शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे बैग सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। थाना कोतवाली के एसएचओ संदीप ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम के साथ पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार मार्किट में आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें