फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर आढ़ती को बंधक बनाकर 70 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों में चाकू के दम पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रविवार की सुबह स्कॉर्पियो सवार बदमाशों में चाकू के दम पर आढ़ती को बंधक बनाकर 70 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। यह घटना पुलिस चौकी सेक्टर 16 से मात्र 50 मीटर की दूरी पर अनाज मंडी की है। लूटपाट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। आढ़ती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर-17 थाने की पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ओल्ड फरीदाबाद के बाढ़ मोहल्ला निवासी माम राज सेक्टर-16 सब्जी मंडी में आढ़ती हैं। हर रोज की तरह रविवार सुबह करीब चार बजे घर से पैदल मंडी जा रहे थे। जैसे ही वह मंडी के पास पहुंचे, तभी एक स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ बदमाश आए और उनका रास्ता रोक लिया। उसके बाद चाकू दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया और अपनी कार में बिठा लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और जेब में रखे करीब 70 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद उसको चलती गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए। वहीं आढ़ती मामराज का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की है। इसमें उन्हें काफी चोटें आईं हैं। वह घायलावस्था में किसी तरह चौकी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना सीसीटीवी की कैद
घटना सेक्टर-16 मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की वीडियो में चार-पांच बदमाश दिख रहे हैं। आढ़ती सेक्टर-16 मार्ग पर पैदल सब्जी मंडी की ओर जा रहे हैं। बदमाश ने दौड़कर उन्हें पकड़ा और मारपीट करते हुए जबरन कार में बिठा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें