फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एल्डिगो मॉल में रेस्टोरेंट की चिमनी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई हताहत नहीं, केवल सामान और गैस मीटर को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एल्डिगो मॉल में सोमवार को आग लग गई। आग मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट की चिमनी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। समय रहते मॉल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। केवल सामान और गैट मीटर को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट की किचन में लगी चिमनी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उसमें आग लग गई। आग चिमनी के रास्ते बाहर तक पहुंच गई और धुआं निकलने वाले वॉल रजिस्टर के पास का हिस्सा भी इसकी चपेट में आ गया। इस दौरान आग की लपटों ने पास में लगे पीएनजी गैस पाइपलाइन के मीटर को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे वह जलकर खराब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीएनजी पाइपलाइन के इंजीनियर अभिषेक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चिमनी में लगी आग बाहर तक फैलने के कारण गैस मीटर प्रभावित हुआ। मॉल स्टाफ और वहां मौजूद लोगों ने फायर सेफ्टी सिस्टम का उपयोग करते हुए जल्द ही आग पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग से केवल मामूली सामान और गैस मीटर को नुकसान हुआ है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें