फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर पर शराब के आहते व गोदाम में आग, लाखों की शराब जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर के पास स्थित एक शराब के आहते और उससे सटे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखी लाखों रुपये मूल्य की शराब की पेटियां व बोतलें जलकर राख हो गईं।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बारिश के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार सबसे पहले आग शराब के आहते में लगी, जिसके बाद वह तेजी से फैलते हुए पास स्थित गोदाम तक पहुंच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन


सराय ख्वाजा थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक दृष्टि से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें