फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भांखरी डंपिंग यार्ड में 48 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
धुएं ने आसपास की सोसाइटियों और गांवों में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों की परेशानी बढ़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। भांखरी डंपिंग यार्ड में कूड़े में लगी आग 48 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है। सोमवार शाम करीब छह बजे लगी आग बुधवार देर शाम तक सुलगती रही। इससे उठ रहे धुएं ने आसपास की सोसाइटियों और गांवों में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरों के अंदर तक धुआं पहुंचने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। लोगों को रातभर खिड़की-दरवाजे बंद रखने के बावजूद राहत नहीं मिली।

बुधवार सुबह सैनिक कॉलोनी, आईपी कॉलोनी, अचीवर्स सोसाइटी, दिल्ली पुलिस सोसाइटी और भांखरी गांव समेत आसपास के एक दर्जन इलाकों में धुएं की चादर छाई रही। सुबह लोगों को पहले कोहरे का भ्रम हुआ, लेकिन तीखी दुर्गंध और आंखों में जलन से आग के धुएं का पता चला। कई लोगों को खांसी और सांस लेने में परेशानी हुई। सुबह की सैर पर निकले लोगों को भी वापस लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कूड़े में आग लगने की घटनाओं पर रोक लगाने और स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दमकल गाड़ियां और तीन जेसीबी तैनात

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियां और तीन जेसीबी मौके पर लगाई गई हैं। इसके बावजूद कूड़े के ढेर में आग लगातार सुलग रही है और धुआं उठ रहा है। फायर अधिकारी सुखवीर ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे से टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें