फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जेसी बोस विश्वविद्यालय के सामने दिल्ली-आगरा हाईवे के फ्लाईओवर पर 17 सितंबर की रात पिकअप की टक्कर से साहिल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

चाचा विनोद की शिकायत पर सेक्टर-7 चौकी पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ धारा 281 और 106 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, 16 सितंबर की शाम मच्छगर गांव स्थित निजी स्कूल के पास कैंटर की टक्कर से सुरक्षा गार्ड बलराम की मौत हो गई थी। वह मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। पीछे से कैंटर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई बालकिशन की शिकायत पर सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने 17 सितंबर को कैंटर चालक के खिलाफ धारा 281 और 106(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें