फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी मार्कशीट पर नौकरी पाने वाली डाक सेविका पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाली डाक सेविका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके शिक्षा से जुडे प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफिस के सत्यापन फर्जी पाएं गए है। उसके बाद विभाग ने कोतवाली थाना में महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर आठ में स्थित पोस्ट ऑफिस में डाक सेविका पिंकी को जुलाई 2024 में निलंबित कर दिया गया था। उसकी शिक्षा से जुड़े प्रमाणपत्र विभागीय जांच में फर्जी पाए गए थे। महिला ने पढ़ाई उत्तर प्रदेश बोर्ड से की थी। उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफिस प्रयागराज में है। ऐसे में उसके प्रमाणपत्रों की प्रयागराज स्थित ऑफिस से जांच और सत्यापन करवाया गया। जो प्रमाणपत्र सत्यापन में फर्जी निकले। उसके बाद युवती के खिलाफ कोतवाली थाना में विभाग ने मामला दर्ज करवाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके युवती की तलाश और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें