फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वन्य व समुद्री जीव उत्पाद मिलने पर व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-8 थाना में वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर कृष्ण ने दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सेक्टर-आठ के एक मकान में वन विभाग की टीम ने रेड कर वन्य व समुद्री जीव उत्पाद बरामद किए हैं। आरोप है कि यहां खुद को ज्योतिशी बताने वाला व्यक्ति ये उत्पाद रखे हुए थे। टीम ने यहां से पांच इंद्रजाल और तीन हाथाजोड़ी उत्पाद बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-आठ थाना में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को सेक्टर-आठ स्थित एक मकान में बने ज्योतिशी के कार्यालय पर रेड की। टीम ने यहां से मॉनिटर लिजर्ड (गोह) और सीफैन (समुद्री पंखा) जैसी जीव के उत्पाद जब्त किए। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को सूचना मिली थी कि यह ज्योतिशी अपने व्यापार की आड़ में अवैध वन्यजीव उत्पादों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में शामिल है। आरोपी के पास से प्रतिबंधित समुद्री जीव हथाजोड़ी और इंद्रजाल आदि मिले हैं। इन्हें जब्त कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी समुद्री जीवों के अंगों को ऑनलाइन बेचता था। वह ज्योतिशी का काम करने के साथ ही बच्चों को पढ़ाता भी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की है। ये पता लगाया जा रहा है कि वो कितने समय से ये कर रहा था और कहां से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें