फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहीद के परिवार पर हमला करने के मामले में 30 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सरपंच के खिलाफ जांच के दिए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। शहीदी दिवस के अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा के परिजनों के साथ मारपीट किए जाने के मामले में हसनपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहीद के पिता दयाचंद शर्मा की शिकायत पर 25 नामजद आरोपियों सहित पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शहीद के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में खर्च हुए 52 हजार रुपये लेने के मामले के जांच के आदेश दिए है। वहीं, गांव में प्रशासन ने शहीद स्मारक के लिए 10 लाख रुपये की लागत से हॉल व तिरंगा स्तंभ का निर्माण शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि गांव मोहम्मदपुर में सोमवार की देर रात गांव के सरपंच युगपुरुष के परिजनों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा के घर पर अवैध हथियारों व लाठी डंडों से हमला कर शहीद के नौ परिजनों को घायल कर दिया। इस मामले में शहीद के पिता दयाचंद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 मई को दिनेश कुमार शर्मा की श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में गांव के सरपंच युगपुरुष के पिता भूपराम पाठक ने पैसे खर्च किए थे। शहीद के पिता दयाचंद शर्मा ने उन्हें 52 हजार रुपये वापस कर दिए। जिसमें दोनों पक्षों के सोशल मीडिया पर लेनदेन को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। इसी रंजिश के चलते हुए सोमवार की रात नौ बजे के करीब हेमदत्त पाठक, चरण सिंह, भूपराम, कृष्ण, सुरेश, बालादेवी,भूपेंद्र, जोगिंदर, नारायण, अनिल, सोनू, लखन,दिनेश, हरिओम, कृष्ण, गजेंद्र ,राहुल ,रवि ,ललित, सुभाष, हेमेंद्र, सोनू, नरेंद्र, हरिओम ,प्रीति सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी डंडा व फरसा लेकर उनके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते है मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि शहीद के परिवार से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में खर्च हुए पैसों को लेने के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला प्रशासन को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं
जिला उपायुक्त ने कहा कि

जिला प्रशासन पूरी तरह से शहीद दिनेश कुमार शर्मा के परिवार के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें