मेले की मुख्य आकर्षणों में देश के शीर्ष सेलिब्रिटी गायकों की लाइव परफॉर्मेंस शामिल होंगी। हर शाम एक अलग थीम और अलग कलाकार दर्शकों के दिलों में उत्साह भरेंगे। प्राधिकरण ने बताया कि इस बार विभिन्न शैलियों बॉलीवुड, सूफी, फोक, पॉप और लाइव फ्यूजन को एक साथ शामिल किया गया है।
इस बार सूरजकुंड मेले फिल्मी सितारे, गायक, कॉमेडियन और लोक कलाकार महफिल सजाएंगे। कार्यक्रम के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है। जल्द ही नाम भी लोगों के सामने रख दिए जाएंगे। मेला प्राधिकरण का प्रयास है कि इस आयोजन में शिल्प, कला और मनोरंजन का संगम दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाए। 31 जनवरी से 39वां सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला शुरू होगा। यह 15 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
परंपरागत कला का रैंपवॉक
भारतीय हथकरघा, टेक्सटाइल और कारीगरों की कला को आधुनिक स्टाइल में पेश करने के लिए फैशन शो का आयोजन भी किया जाएगा। ये शो न केवल पारंपरिक परिधानों को एक ग्लैमरस रूप देंगे बल्कि देश के युवा डिजाइनरों और कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय मंच भी प्रदान करेंगे। इसका उद्देश्य भारतीय शिल्प को वैश्विक फैशन इंडस्ट्री से जोड़ना है।
तकनीक पर भी दिया जा रहा है खास ध्यान: मेला प्राधिकरण ने बताया कि इस बार तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्य मंच को अत्याधुनिक लाइटिंग और उच्च गुणवत्ता वाले साउंड सिस्टम से लैस किया जा रहा है। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और डिजिटल सुविधाओं को भी और मजबूत किया गया है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
अभी प्राथमिक प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आने वाले सितारों के नाम भी बता दिए जाएंगे। इस बार का मेला काफी अच्छा होने वाला है। - विनीत चावला, चीफ इंजीनियर, पर्यटन विभाग
बिखरेंगे संगीत सुर
मेले की मुख्य आकर्षणों में देश के शीर्ष सेलिब्रिटी गायकों की लाइव परफॉर्मेंस शामिल होंगी। हर शाम एक अलग थीम और अलग कलाकार दर्शकों के दिलों में उत्साह भरेंगे। प्राधिकरण ने बताया कि इस बार विभिन्न शैलियों बॉलीवुड, सूफी, फोक, पॉप और लाइव फ्यूजन को एक साथ शामिल किया गया है ताकि हर आयु वर्ग के आगंतुकों को अपनी पसंद का मनोरंजन उपलब्ध हो सके। इन स्टार स्टडेड रातों से मेले की लोकप्रियता में इजाफा होने के साथ पर्यटकों की संख्या में भी भारी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हंसी से भरपूर होगी हर शाम
मनोरंजन के बीच हास्य का पुट जोड़ने के लिए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन भी मंच पर शिरकत करेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी, सामाजिक परिस्थितियों और हल्के-फुल्के व्यंग्य के माध्यम से ये कलाकार दर्शकों को खुलकर हंसने का मौका देंगे। प्राधिकरण के अनुसार यह पहली बार होगा जब इतने बड़े पैमाने पर कॉमेडी कलाकारों को सूरजकुंड मेला मंच देगा।