अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (ईडब्ल्यूएस फ्लैट) के तहत लाभार्थियों के सर्वे के लिए आवेदन भरवाए जा रहे हैं। सभी योग्य आवेदक अपना सर्वे फार्म 16 सितंबर तक वेबसाइट के माध्यम से भरकर जमा करा सकते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक को लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर का प्रयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि सर्वे फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो लाभार्थी वार्ड कार्यालय में उपस्थित सीपीएलओ के पास आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फ्लैट के लिए चयनित होने के उपरांत लाभार्थी को 10 हजार रुपए की राशि जमा करानी होगी।