फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसेप्शन में युवतियों का वीडियो बनाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित एक इमारत में रिसेप्शन के दौरान कुछ युवकों द्वारा डांस करती महिलाओं का वीडियो बनाने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों ने महिलाओं के जेवर भी झपट लिए। सूचना पर एनआईटी तीन नंबर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी का कहना है कि अभी तक मामले की लिखित शिकायत किसी ने नहीं दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात केदार अस्पताल के समीप एक इमारत में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। इसमें दस से पंद्रह लोगों के शामिल होने की बात थी। पार्टी शुरू हुई तो दुल्हा-दुल्हन दोनों पक्षों के दर्जनों लोग पार्टी में शामिल होने पहुंच गए। इसी बीच कुछ लोग डांस कर रही युवतियों के अश्लील वीडियो बनाने को लेकर दुल्हे पक्ष से भिड़ गए थे। मारपीट के दौरान नशे में धुत युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उनके कानों से कुंडल और गले की चेन झपट कर फरार हो गए। स्थिति बिगड़ते देख देर रात पुलिस को सूचना दे दी गई। चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। इस वजह से पार्टी नहीं हुई। दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है। किसी ने भी मामले की लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें