फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला में आज से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे बीएलओ
विज्ञापन


पलवल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 के तहत बीएलओ द्वारा 15 जून से की जाने वाली घर-घर पूछताछ के तहत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों से आह्वान किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यक फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएलए-2 मंगलवार 21 जुलाई मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल प्रकाशन से पहले एक दिन में केवल 10 फार्म और 21 जुलाई 2026 तक कुल 50 फार्म अपने घोषणा पत्र के साथ बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं। ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के उपरांत मतदाता सूची का सेट जिला निर्वाचन कार्यालय से जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं ताकि निश्चित तिथियों में दावें और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-3 का शेड्यूल :
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 है। प्रिंटिंग कार्य 5 जून से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन 14 जुलाई 2026 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को, दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक, दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें