फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लाखों की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। गदपुरी थाना पुलिस ने लाखों रुपये की कीमत की अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गदपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ गदपुरी टोल प्लाजा पर अपराध जांच के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नरेंद्र पुत्र शीशराम, निवासी गांव खटेला, तहसील होडल, अवैध शराब की तस्करी करता है। सूचना मिली कि नरेंद्र वैगनार कार में शराब भरकर बल्लभगढ़ से पलवल होते हुए अपने गांव जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। वाहन चालक ने अपना नाम नरेंद्र बताया। तलाशी लेने पर कार से देशी व अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई। इसमें देशी शराब मस्ताना की पेटियां, रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स नंबर वन, ब्लेंडर्स प्राइड, आइकॉनिक व्हाइट, ऑल सीजन्स ब्रांड की शराब और टर्बो बीयर की पेटियां व कैन शामिल हैं। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।पुलिस ने आरोपी से शराब रखने संबंधी लाइसेंस व परमिट मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें