फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक का अपहरण कर ईंट भट्टे पर पिटाई, पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हसनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसे ईंट भट्टे पर ले जाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गांव कुशक निवासी पीड़ित ओमबीर ने बताया कि 10 मार्च की दोपहर वह अड्डा की ओर जा रहा था। तभी गली के पास एक कार आकर रुकी। कार में सवार मोनू, दीपक, शीतल, गुल्लू और पोशन ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे ईंट भट्टे पर ले जाकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें