होडल। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। मंदिरों में बिजली की लड़ियां और फूल मालाओं से सजाने की तैयारियां चल रही हैं। आगामी 16 अगस्त को इस्कॉन द्वारा शहर के अग्रवाल भवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी महोत्सव के आयेाजन को लेकर भवन में तैयारियां की जा रही हैं। 16 अगस्त शनिवार को सांय 6 बजे से जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर धार्मिक संकीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाअभिषेक, 108 भोग अर्पण तथा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। संवाद