फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मनाली घूमने गईं फरीदाबाद की महिला पर्यटक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली घूमने आई फरीदाबाद की महिला पर्यटक की मौत
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में हाई एल्टीट्यूट सिकनेस से मौत की आशंका, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एंजेसी


मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में परिवार के साथ घूमने आई हरियाणा (फरीदाबाद) की एक महिला की मौत हो गई। रोहतांग से लौटने के बाद महिला की देर शाम को होटल में अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद की सविता अपने परिवार के साथ मनाली घूमने आई थी। एक जुलाई को वह परिवार के साथ रोहतांग दर्रे पर गईं। रोहतांग में घूमने के बाद वह मनाली लौटीं। मनाली में होटल के कमरे में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। महिला को अचानक घबराहट महसूस हुई। बेटा तुरंत महिला को एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला सविता शर्मा (59) पत्नी दिवंगत महेंद्र कुमार शर्मा निवासी-2468 सेक्टर-49 सैनिक काॅलोनी फरीदाबाद हरियाणा की रहने वाली थीं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में रोहतांग में हाई एल्टीट्यूट सिकनेस और ब्लड प्रेशर की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें