फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रतियोगिता में भाग लेने आई महिला शूटर से दुष्कर्म, सहेली समेत 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। तिलपत शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने आई एक महिला शूटर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी सहेली सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

भिवानी निवासी महिला शूटर मंगलवार को अपनी सहेली के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फरीदाबाद पहुंची थी। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद बुधवार शाम को महिला शूटर की सहेली ने फरीदाबाद में रहने वाले अपने परिचित गौरव को फोन कर मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने के लिए बुलाया। करीब आधे घंटे बाद गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ मौके पर पहुंचा। चारों ने मिलकर यह योजना बनाई कि वे बुधवार रात फरीदाबाद में ही रुकेंगे और बृहस्पतिवार को भिवानी रवाना होंगे। इसके बाद सभी ने सराय ख्वाजा स्थित एक होटल में दो कमरे बुक कर लिए और एक कमरे में बैठकर पार्टी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे महिला शूटर की सहेली गौरव के साथ होटल से नीचे कुछ सामान लेने चली गई। इसी दौरान दूसरे कमरे में मौजूद सतेंद्र ने महिला शूटर के साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी सहेली वापस लौटी तो पीड़िता दूसरे कमरे में चली गई। घटना के बाद महिला शूटर ने अपने एक दोस्त को फोन कर पूरी आपबीती बताई और फिर अपनी सहेली तथा दोनों युवकों को कमरे में बंद कर बाहर निकल आई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला शूटर की सहेली समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें