फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बोर्ड परीक्षा के डर से छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित विनय नगर में बुधवार को 17 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर जान दी। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने पंखे से लटके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी 17 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। पिता राकेश गाजियाबाद में रहते हैं और एक कंपनी में काम करते हैं।
आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमन एक सप्ताह पहले ही विनय नगर में अपने चाचा-चाची के पास आया था। उसने हाल ही में प्री-बोर्ड की परीक्षा भी दी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में चल रहा था। ऐसे में उसके तनाव के कारण फंदा लगा आत्महत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में नंबर से दोस्तों से आगे निकलने की होड़
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अंकुर ने बताया कि बच्चों में आज परीक्षा में नंबर लाने ज्यादा दोस्तों से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है। दोस्तों की कही बात उनके दिल में बस जाती है। परीक्षा में सफल होने की बजाए भावनाओं पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। ये भावना ही उन्हें तनाव का शिकार बनाती है। विद्यालयों में भी अध्यापकों द्वारा बच्चों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर जोर दिया जाता है। कुछ विद्यार्थी मानसिक रूप से ज्यादा परिपूर्ण नहीं होते है। इस कारण वे आत्महत्या जैसे गलत कदम उठा लेते हैं। बहुत विद्यार्थी फेल होते हैं, लेकिन हर बच्चा यह कदम नहीं उठाता। इसलिए परिजनों और अध्यापकों को चाहिए कि सफलता के मायने बच्चे के नंबर से ज्यादा अन्य चीजों को सफलता का सूत्र बनाना चाहिए। घर पर माहौल अच्छा रखें और बच्चों को प्रोत्साहन दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें