- 12वीं कक्षा के बाद न्यायाधीश बनने या प्रशासनिक सेवाओं में ज्वाइन करना उनका लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के 12वीं के छात्र बीसी आदित्य जयचंद्रन ने क्लैट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 24वां स्थान प्राप्त किया। प्रदेश में वह चौथे स्थान पर रहे। तमिलनाडु के छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया है। बीसी आदित्य जयचंद्रन सेक्टर-17 स्थित एमवीएन स्कूल में वाणिज्य से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं।
बीसी आदित्य जयचंद्रन ने 12वीं कक्षा के बाद न्यायाधीश बनने या प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे थे। उनका लक्ष्य अगले वर्ष फरवरी में होने वाले 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में बेहतर अंक से उत्तीर्ण करना है। कानून में रुचि होने के कारण बचपन से लाॅ की तैयारी कर रहे थे। वह जज बनकर कोर्ट में विचाराधीन केसों का निपटारा करना चाहते है। समाज में पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ना उनका लक्ष्य है। वह महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करना चाहते हैं। उनके पिता डॉ. बालाचंदर सेक्टर-14 क्लीनिक अपना क्लीनिक चला रहे हैं। वह 20 पहले लंदन में मेडिकल प्रैक्टिस किया करते थे। उनकी मां डॉ. प्रीति बालाचंदर एक महिला रोग विशेषज्ञ हैं। इस सफलता पर उन्हें एमवीएन स्कूल की प्रधानाचार्य आगल्य वेंकटेश, उद्योगपति संजय अग्रवाल आदि ने बधाई दी।