फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे फ्लाईओवरों पर हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के सबसे व्यस्त और बार- बार क्षतिग्रस्त हो रहे एनआईटी, बल्लभगढ़, बाटा और बड़खल फ्लाईओवरों पर हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। एफएमडीए और लोक निर्माण विभाग की ओर से फ्लाईओवर पर रात को अंधेरा दूर करने के लिए करोड़ों रुपयों की स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं हैं लेकिन अधिकतर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। बारिश होने के बाद यह समस्या और अधिक बढ़ गई है। बारिश के बाद नमी के कारण तारों में शॉर्ट सर्किट हो जाता है। इससे स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाती हैं। इस कारण शाम होते ही शहर के चार प्रमुख फ्लाईओवर अंधेरे में डूब जाते हैं और इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ता है।
एनआईटी, बल्लभगढ़ और बड़खल को नेशनल हाइवे से जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर अधिकतर स्ट्रीट पोल और लाइटें टूटी हुई हैं। फ्लाईओवर पर अंधेरा होने के कारण रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरा सर्दी में अधिक कोहरा होने पर दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर चलना पड़ता है और फ्लाईओवर पर वाहनों का भारी जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर चढ़ते ही वाहन रेंगने लगते है। दूसरा बड़खल फ्लाईओवर की एक लेन, बाटा और बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर बड़े बड़े गड्ढे मौजूद हैं। फ्लाईओवर को मरम्मत की जरूरत है। इस संबंध में स्थानीय निवासी कई बार एफएमडीए और लोक निर्माण विभाग को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें