पलवल/होडल/हथीन। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। आईटीआई पलवल में विधायक हरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया, जहां सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गूंजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन प्रसारित हुआ। हथीन के निजी पब्लिक स्कूल और होडल लघु सचिवालय में भी विद्यार्थियों व अधिकारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन किया। वहीं, पुलिस लाइन और सभी थानों में पलवल पुलिस ने वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र सेवा की शपथ ली। एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि यह गीत माँ भारती की सेवा और देश की एकता का प्रतीक है।