फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिम में गाने चलाने को लेकर दो भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
सदर थाना क्षेत्र के लालावा गांव में जिम में गाने चलाने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दस नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी पीएसआई रवि के अनुसार, गांव लालवा निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह संदीप के जिम में कसरत करने गया था। वहां संगीत चलाने को लेकर हर्ष, जतिन और नरेंद्र से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और पंच से सिर पर वार किए। इसके बाद मौके पर पहुंचे उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में दूसरे पक्ष के लोग लाठी, कुल्हाड़ी और अन्य हथियार लेकर पहुंचे और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। मारपीट में कई लोगों को चोटें आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार को विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें