होडल।
भाजपा के पूर्व मंत्री जगदीश नायर के बेटे राहुल नायर ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शहर में महाराजा अग्रसेन पार्क बनाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री और शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता की ओर से पहले इस पार्क को मंजूरी दिलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बस स्टैंड की जमीन शहरी निकाय विभाग में बदलाव और चुनाव की घोषणा के कारण योजना लंबित रह गई थी।
राहुल नायर ने कहा कि बृहस्पतिवार को मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्र का दौरा कर पार्क की आधारशिला रखने की घोषणा की, जिससे क्षेत्रवासियों में लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की खुशी है। उन्होंने इस योजना को धरातल पर लागू करने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया।