फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मानव संसाधन प्रबंधक से बाइक और मोबाइल लूटा, आरोपी भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन प्रबंधक से बाइक और मोबाइल लूटा, आरोपी भागे
विज्ञापन

- रात के अंधेरे में मोहना-हीरापुर मार्ग पर लिफ्ट मांगने के बहाने दिया वारदात को अंजाम
- कार सवार ने मदद कर दिखाई इंसानियत
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव मोहना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक के साथ लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने लिफ्ट मांगने के बहाने से वारदात को अंजाम दिया। थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कुलेना पलवल निवासी प्रेम ने बताया कि वह ऑटो मोबाइल कंपनी में मानव संसाधन प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। मंगलवार की देर रात बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोहना गांव स्थित कालका देवी मंदिर के पास पहुंचा, तभी दो युवकों ने लिफ्ट के बहाने उन्हें रोक लिया। दोनों युवक लिफ्ट लेकर कुछ दूर के लिए उनके साथ बाइक पर बैठ गए। उसके बाद बदमाशों ने उनकी गर्दन दबा दी और पिस्तौल से उसको डराया। गर्दन पर दबाव और हमले के कारण प्रेम मौके पर ही बेहोश हो गया। आरोपी उनका मोबाइल और बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना के कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने प्रेम को सड़क किनारे अचेत अवस्था में देखा और पीड़ित को उसके घर तक छोड़ा। होश में आने के बाद परिजनों ने छांयसा थाने में शिकायत दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें