फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद बुवाई में जुटे किसान, बीज की दुकानों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में हाल ही में हुई तेज आंधी और बारिश के बाद किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेज कर दिया है। प्री-मानसून की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने के कारण किसान ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के साथ खेतों में उतर गए हैं। वहीं बुवाई की तैयारियों के चलते बीज विक्रेताओं की दुकानों पर किसानों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 12 जून सुबह 8 बजे से 13 जून सुबह 8 बजे तक फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में 18 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जो नूंह जिले में सर्वाधिक रही। बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। किसानों का कहना है कि इस बार समय पर हुई प्री-मानसून बारिश उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्षेत्रीय किसान देवेंद्र, भीम पटेल, यशपाल भटेजा, सुबेदार भोंड, इस्माइल, मुकेश कुमार अगोन, नसीम रावली, प्रदीप और असर खां ने बताया कि जून माह में यह चौथी बारिश है, जिससे खेतों में पर्याप्त नमी उपलब्ध हो गई है। इसके चलते बाजरा, ज्वार, ग्वार तथा अन्य खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से शुरू हो गई है। बीज विक्रेताओं के अनुसार पिछले दो दिनों में किसानों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और बाजरा, ज्वार व ग्वार के बीजों की मांग तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें